UP: घर में आ रहा है गंदा पानी या फिर सीवर की है समस्या, इस नंबर पर करें कॉल; नोट कर लें
आपके घर में गंदे पानी की आपूर्ति हो या प्रेशर कम पहुंच रहा हो या फिर सीवर उफनने की शिकायत हो, बस एक फोन करिए, समाधान मिलेगा। जलकल विभाग ने पानी और सीवर की समस्या के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18002702722 और फोन नंबर 8192095401 संचालित किए जा रहे हैं। इन नंबरों पर कॉल कर लोग पानी की सप्लाई, कम दबाव, गंदे पानी जैसी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। वहीं, सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वीए टेक वबाग के हेल्पलाइन नंबर 1800313797979 और 14420 पर फोन कर सकते हैं। इन नंबरों पर सीवर जाम, ओवरफ्लो और गंदगी जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने कनेक्शनधारकों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए सीधे इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा। उन्हें समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक कॉल पर ही निदान मिल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 30, 2026, 02:27 IST
UP: घर में आ रहा है गंदा पानी या फिर सीवर की है समस्या, इस नंबर पर करें कॉल; नोट कर लें #CityStates #Agra #WaterSupply #SewerHelpline #TollFreeNumber #JalKalDepartment #WaterProblemSolution #SubahSamachar
