Canada-US Row: ट्रंप की 100 फीसदी टैरिफ धमकियों पर पीएम कार्नी का दो टूक- कनाडा ब्लैकमेल में नहीं होगा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई टैरिफ धमकियों को केवल रणनीतिक बयानबाजी बताया है और कहा है कि इसे जल्द होने वाली मुक्त व्यापार वार्ता के संदर्भ में समझा जाना चाहिए। कार्नी ने सोमवार को कहा कि इस साल यूएस-मेक्सिको-कनाडा समझौता (USMCA) की समीक्षा होनी है और वह उम्मीद करते हैं कि यह एक मजबूत समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक मजबूत वार्ताकार हैं और उनकी कुछ टिप्पणियां वार्ता से पहले रणनीतिक रूप से दी गई हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई बड़ा व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयात होने वाली वस्तुओं पर 100% टैरिफ लगा देंगे। हालांकि कार्नी ने साफ किया कि कनाडा का चीन के साथ कोई मुक्त व्यापार समझौता करने का इरादा नहीं है। कार्नी ने यह भी बताया कि हाल में चीन के साथ हुए रणनीतिक समझौते में केवल चुनिंदा क्षेत्रों के टैरिफ कम किए गए हैं, न कि व्यापक व्यापार समझौता किया गया है। ये भी पढ़ें:-Mark Carney India Visit:मार्च में भारत आ सकते हैं कनाडा के पीएम, ऊर्जा व व्यापार समझौतों पर बन सकती है सहमति चीन के साथ 100% टैरिफ को 6.1% तक कम किया 2024 में कनाडा ने अमेरिका की तरह ही चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% टैरिफ और इस्पात व एल्युमिनियम पर 25% टैरिफ लगाया था, जिस पर चीन ने उत्तर में कनाडाई कैनोला तेल और पोर्क जैसे उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा दिए थे। हाल के दौर में कार्नी ने चीन के साथ अपनी 100% टैरिफ को 6.1% तक कम कर दिया और इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 49,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को कम टैरिफ पर कनाडा में आयात की अनुमति दी गई है, जो पांच साल में लगभग 70,000 तक बढ़ सकती है। चीन अगले तीन वर्षों मेंकनाडाई ऑटो उद्योग में शुरू करेंगा निवेश कार्नी ने कहा कि यह रणनीतिक परिवर्तन कनाडा में सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों उपलब्ध कराने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह संख्या कनाडा में कुल एक लाख 80 हजार वाहनों की वार्षिक बिक्री का लगभग 3% है और इसके बदले में चीन अगले तीन वर्षों में कनाडाई ऑटो उद्योग में निवेश शुरू कर सकता है। ट्रंप की यह टैरिफ चेतावनी ऐसे समय आई है जब उनके और कार्नी के बीच शब्दों का युद्ध बढ़ रहा है, खासकर ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की कोशिश ने NATO गठबंधन को भी तनाव में डाल दिया है। कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने पर सख्त यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार तनाव के बीच सामने आया है।ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि अगर कनाडा ने चीन से कोई भी डील की, तो अमेरिका तुरंत कनाडा के सभी सामानों पर 100% टैरिफ लगा देगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं है किट्रंप ने कनाडा या फिर किसी अन्य देशों को अतरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी हो।अपने हालिया बयानों में ट्रंप ने कईबार साफ संकेत दिया है कि जो देश अमेरिकी हितों के खिलाफ जाएंगे, उन्हें भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। अन्य वीडियो:-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 27, 2026, 01:44 IST
Canada-US Row: ट्रंप की 100 फीसदी टैरिफ धमकियों पर पीएम कार्नी का दो टूक- कनाडा ब्लैकमेल में नहीं होगा #World #International #Canada-us #SubahSamachar
