Aligarh News: पीईटी में फिर दिखी अभ्यर्थियों की बेरुखी, 11,275 ने छोड़ी परीक्षा
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को भी 30 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। जिले के 39 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 38,208 अभ्यर्थियों में से 11,275 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के बीच अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। जूते, बेल्ट और चेन उतरवाकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया।पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 19,104 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,370 शामिल हुए, जबकि 5,734 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। इसमें 19,104 अभ्यर्थियों में से 13,563 ने परीक्षा दी और 5,541 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में कुल 26,933 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इससे पहले 25 और 30 अक्तूबर को भी पीईटी आयोजित की गई थी। उधर, परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों को संभालते उनके पिता नजर आए, क्योंकि बच्चों की मां परीक्षा दे रही थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:58 IST
Aligarh News: पीईटी में फिर दिखी अभ्यर्थियों की बेरुखी, 11,275 ने छोड़ी परीक्षा #AligarhNews #PET #SubahSamachar
