Haridwar News: बुजुर्ग को टक्कर मारने में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

बहादराबाद। फल खरीदते समय बुजुर्ग को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लोकपाल चौहान निवासी आत्मालपुर बोंगला ने तहरीर देकर बताया कि 31 मई की सुबह उनका चचेरा भाई मंगल सिंह चौहान (66) बहादराबाद काली मंदिर के पास रोड के किनारे से फल खरीद रहे थे। हृदय राम नाम का ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में बाएं पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने हड्डी स्पेशलिस्ट डॉ.मुकेश जैन मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर आदियोगी हॉस्पिटल मेरठ रेफर कर दिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: बुजुर्ग को टक्कर मारने में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज #CaseRegisteredAgainstTruckDriverForHittingAnElderlyPerson #SubahSamachar