Noida News: आईएमएस में प्रकरण अध्ययन कार्यशाला, कौशल विकास पर बल

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस में विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका लक्ष्य विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान और निर्णय लेने के कौशल विकसित करना था। प्रकरण अध्ययन विश्लेषण विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मानव संसाधन सलाहकार मधुलिका वर्मा ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रकरण अध्ययन केवल समस्या समझने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सोचने और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करता है। आईएमएस की प्रबंधन संकाय प्रमुख डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यशाला में संवादात्मक गतिविधियों और वास्तविक व्यावसायिक उदाहरणों का उपयोग किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों का विश्लेषण करना और तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेना सिखाया गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: आईएमएस में प्रकरण अध्ययन कार्यशाला, कौशल विकास पर बल #CaseStudyWorkshopAtIMS #WithAFocusOnSkillDevelopment #SubahSamachar