आईआईएम कैट 2026: आज जारी होगा प्रवेश पत्र, कहां से और कैसे करना है डाउनलोड? समझें पूरी प्रक्रिया

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर आज, 6 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का प्रवेश पत्र जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से इसे डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय किया जाएगा। 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी परीक्षा कैट 2026 की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। उम्मीदवारों को किस पाली में परीक्षा देनी है और उन्हें कितने बजे केंद्र पहुंचना है, इसकी जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अपनी परीक्षा की पाली ध्यान से जांच लें। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना भी पहले से बना लें। प्रवेश पत्र पर ये जानकारियां जरूर चेक करें कैट 2026 के प्रवेश पत्र में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इनमें शामिल हैं: उम्मीदवार का नाम पंजीकरण संख्या या अनुक्रमांक परीक्षा का नाम उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता रिपोर्टिंग का समय परीक्षा की पाली और समय-सारणी परीक्षा की अवधि परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी निर्देश यदि प्रवेश पत्र में नाम, तस्वीर, हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। ऐसे डाउनलोड करें CAT 2026 का प्रवेश पत्र प्रवेश पत्र का लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं: सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। होम पेज पर कैट 2026 प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अपनी पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। प्रवेश पत्र पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें। परीक्षा केंद्र पर कौन-से दस्तावेज ले जाने होंगे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: कैट 2026 के प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी वैध मूल फोटो पहचान पत्र यदि लागू होतो लेखक (स्क्राइब) से जुड़े दस्तावेज जहां जरूरी हो, वहां संबंधित चिकित्सा प्रमाणपत्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हों। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और निर्धारित पाली की जानकारी दोबारा जांच लें। परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचें। पहले इस दिन जारी होना था प्रवेश पत्र, बाद में बदली तारीख पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आईआईएम कैट 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र 4 नवंबर 2026 को जारी होना था। लेकिन बाद में आईआईएम इंदौर ने इसे पुनर्निर्धारित कर दिया और प्रवेश पत्र जारी करने की नई तारीख, 6 नवंबर 2026 तय की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 06:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईआईएम कैट 2026: आज जारी होगा प्रवेश पत्र, कहां से और कैसे करना है डाउनलोड? समझें पूरी प्रक्रिया #Education #National #IimCat2026 #Cat2026 #AdmitCard #SubahSamachar