Meerut News: सीसीएसयू ने बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (जून-2020) की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से छह नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्बद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों और परिसर के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, आठ कॉलेजों के विद्यार्थियों का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। इन कॉलेजों से आंतरिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकपत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें कॉलेज कोड 1194, 177, 255, 289, 300, 365, 664 और 890 शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित अंक प्राप्त होने के बाद ही इन कॉलेजों के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकेगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सीसीएसयू ने बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित #CCSUHasDeclaredTheRevisedExaminationResultsForTheSecondSemesterOfB.Com. #SubahSamachar