सुकून भरा होगा सफर: दक्षिण मार्ग पर रोज चलने वाले डेढ़ लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत, होगी री-कार्पेटिंग

चंडीगढ़ की सबसे व्यस्त और लाइफलाइन मानी जाने वाली दक्षिण मार्ग की बदहाल सड़कें अब चकाचक होने जा रही हैं। जगह-जगह बने गड्ढों, उखड़ी सतह और हिचकोलों से परेशान लाखों वाहन चालकों को राहत देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 14.27 करोड़ रुपये की री-कार्पेटिंग परियोजना शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत जंक्शन-31 (ट्रिब्यून चौक) से मुल्लांपुर बॉर्डर तक मेन रोड, स्लो कैरिज-वे और साइकिल ट्रैक को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग की कैपिटल प्रोजेक्ट डिवीजन-2 ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरसात थमते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। खास बात यह है कि सड़क बनने के बाद तीन वर्ष तक उसकी पूरी मेंटेनेंस उसी ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। इस अवधि में सड़क पर कहीं भी दरार, गड्ढा या अन्य खराबी आने पर उसकी मरम्मत ठेकेदार अपने खर्च पर करेगा। इसके लिए प्रशासन अलग से कोई भुगतान नहीं करेगा। यह मार्ग करीब साढ़े छह वर्ष बाद पूरी तरह री-कार्पेट होगा। वर्तमान में धनास, डड्डूमाजरा, सारंगपुर और मुल्लांपुर की ओर आने-जाने वाले हजारों लोग रोजाना टूटी सड़क के कारण परेशानी झेल रहे हैं। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 04:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुकून भरा होगा सफर: दक्षिण मार्ग पर रोज चलने वाले डेढ़ लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत, होगी री-कार्पेटिंग #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhNews #Re-carpeting #SubahSamachar