हर्ष फायरिंग से बालक की मौत: शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पिता; पहुंची पुलिस

UP News:सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा शिवपुर दियर स्थित पांडेय डेरा में शुक्रवार रात आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ बारात में शामिल होने गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब सवा 10 बजे बारात के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक चली एक गोली मासूम पीयूष को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल पीयूष को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हर्ष फायरिंग से बालक की मौत: शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पिता; पहुंची पुलिस #CityStates #Varanasi #Ballia #CelebratoryFiring #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar