Chamoli News: समर कैंप में बच्चों ने किया वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन
ज्योतिर्मठ। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी तपोवन में दो दिवसीय इग्नाइट (इनोवेशन, ग्रोथ एंड न्यू आइडिया थ्रॉ टेक्नोलॉली एंड एजुकेशन) समर कैंप का समापन हो गया। कैंप में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक और वैज्ञानिक क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समग्र शिक्षा उत्तराखंड व आईआईटी कानपुर के संयुक्त सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 46 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रश्नोत्तरी, निबंधन लेखन, कविता, पोस्टर व चित्रकला आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर नवाचारी मॉडल तैयार किए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 12:56 IST
Chamoli News: समर कैंप में बच्चों ने किया वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन #ChildrenShowcasedTheirScientificAptitudeAtTheSummerCamp. #SubahSamachar
