Himachal: चाइना साइबर ठगी सिंडिकेट का हिमाचल कनेक्शन, प्रदेश में सक्रिय नेटवर्क की जांच शुरू

गुरुग्राम में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के मामले में हिमाचल प्रदेश का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने फरवरी में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चीन से संचालित साइबर ठगी सिंडिकेट को भारत में कॉलिंग सपोर्ट उपलब्ध करा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक वर्चुअल सिम बॉक्स (20 पोर्ट) और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इस सिम बॉक्स में करीब 20 रेडमी मोबाइल फोन जुड़े थे, जिनकी मदद से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को कॉल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 20 हजार से अधिक कॉल की जा सकती थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगालैंड निवासी कर्मी (32), मंडी के लोबसांग त्सुलटिम (33) और धर्मशाला के नवांग ग्याल्तसेन (35) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दो आरोपी मूल रूप से चीन में जन्मे हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से भारत में रह रहे हैं। दोनों को चीनी और ताइवानी भाषाओं का भी ज्ञान है। पुलिस अब इस पूरे मामले में हिमाचल में सक्रिय संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: चाइना साइबर ठगी सिंडिकेट का हिमाचल कनेक्शन, प्रदेश में सक्रिय नेटवर्क की जांच शुरू #CityStates #Shimla #ChinaCyberFraudSyndicate #ChinaCyberFraud #SubahSamachar