चीनी सेना में हलचल: चीन में शीर्ष जनरल पर जांच के बाद एक्शन, हटाए गए तीन सांसद; जानें किस-किस पर गिरी गाज?

चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े तीन चीनी सांसदों को उनके पदों से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई देश के शीर्ष जनरल की जांच के मद्देनजर ऐसे समय पर की गई है जब बीजिंग अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने की कोशिश कर रहा है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी घोषणा में बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया और न ही यह कहा गया कि रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु उद्योगों से जुड़े ये सांसद जांच के दायरे में थे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वर्षों से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत, रक्षा मंत्रालय ने 24 जनवरी को कहा कि वह जनरल झांग यूक्सिया के खिलाफ अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच कर रहा है। यूक्सिया चीनी सैन्य नेतृत्व में शी के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं। बर्खास्त किए सांसदों में कौन-कौन बता दें कि झांग को राष्ट्रपति का प्रमुख सहयोगी माना जाता है और उनकी भी जांच की जा रही है। बर्खास्त किए गए सांसदों में चीन के अधिकांश सैन्य विमानों और ड्रोन का उत्पादन करने वाले सरकारी स्वामित्व वाले समूह एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प ऑफ चाइना के पूर्व प्रमुख झोउ शिनमिन, मुख्य अभियंता लूओ क्यूई और एटमी हथियार शोधकर्ता लियू कैंगली शामिल हैं। सैन्य प्रगति में बाधा : अमेरिका इन बर्खास्तगियों की घोषणा चीन की विधायिका (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) की वार्षिक बैठक से ठीक एक महीने पहले की गई, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पांच वर्षीय योजना चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। शी चाहते हैं कि अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश चीन, 2035 तक पूर्ण सैन्य आधुनिकीकरण हासिल कर ले। हालांकि अमेरिकी पेंटागन ने कहा है कि सेना में भ्रष्टाचार इस लक्ष्य की दिशा में प्रगति में बाधा बन सकता है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World



चीनी सेना में हलचल: चीन में शीर्ष जनरल पर जांच के बाद एक्शन, हटाए गए तीन सांसद; जानें किस-किस पर गिरी गाज? #World #SubahSamachar