Haridwar: सीएम धामी का पप्पू यादव पर हमला, बोले संतों और सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ है ऑपरेशन कालनेमि
हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पप्पू यादव और उनका समूह हमारे संतों, महापुरुषों और भगवाधारियों का मजाक उड़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें यह दर्शाती हैं कि उन्हें संत समाज और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान नहीं है। ये भी पढे़ंउत्तराखंडविधानसभा चुनाव:इस बार ईवीएम में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर,आयोग ने किए हैं कई बदलाव मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ ही ऑपरेशन कालनेमि चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन पर आस्था या परंपराओं पर सवाल उठते हैं, तब ऐसे नेताओं की ओर से एक शब्द भी नहीं बोला जाता। उनके अनुसार यह सब केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया जाता है, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि यदि वे सनातन के पक्ष में खुलकर बोलेंगे तो उनका एक बड़ा वोट बैंक उनसे दूर हो सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 15:08 IST
Haridwar: सीएम धामी का पप्पू यादव पर हमला, बोले संतों और सनातन का अपमान करने वालों के खिलाफ है ऑपरेशन कालनेमि #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #CmDhami #PappuYadav #HaridwarNews #Kaalnemi #SubahSamachar
