CM Yogi Visit: सीएम योगी ने 955 करोड़ की दी सौगात, बोले- आजमगढ़ की पहचान बदलने का काम कर रही डबल इंजन सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि और हस्तशिल्प, कृषि तथा संस्कृति की समृद्ध विरासत वाला जनपद है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण इसकी पहचान प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ विकास के कई महत्वपूर्ण आयामों से वंचित था। न यहां विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, न एयरपोर्ट की बेहतर सुविधा और न ही स्थानीय कला एवं शिल्प को उचित मंच मिल पा रहा था। आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आजमगढ़ की साड़ी, मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी, हरिहरपुर की संगीत परंपरा और किसानों-कारीगरों को नई पहचान मिल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM Yogi Visit: सीएम योगी ने 955 करोड़ की दी सौगात, बोले- आजमगढ़ की पहचान बदलने का काम कर रही डबल इंजन सरकार #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #CmYogiAdityanath #CmYogiVisit #SubahSamachar