वाराणसी दौरे पर सीएम योगी: घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, मैदागिन- गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के काशी दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में कई रूटों पर डायवर्जन किया है। मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। आगमन और कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई रूटों पर तीन घंटे पहले यातायात रोका जाएगा। कचहरी से पुलिस लाइन तक का मार्ग ऑटो और ई-रिक्शे के लिए बंद रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन से तीन घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक कई मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शे का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनमें कचहरी से पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज, सर्किट हाउस, भोजूबीर और गिलट बाजार तिराहा शामिल हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को सिगरा और रथयात्रा मार्ग का उपयोग करना होगा। राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर सभी मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:48 IST
वाराणसी दौरे पर सीएम योगी: घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, मैदागिन- गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन #CityStates #Varanasi #CmYogiVaranasiVisit #VaranasiTrafficPlan #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
