कल आएंगे सीएम योगी: पीएम के 12 साल बेमिसाल पर काशी में होंगे आयोजन, योजनाओं का लगेगा शिविर; सुरक्षा अलर्ट

CM Yogi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जून को वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के विशेष शिविर में शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा मुख्यमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न विभागों की जनहितकारी योजनाओं से संबंधित शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कल आएंगे सीएम योगी: पीएम के 12 साल बेमिसाल पर काशी में होंगे आयोजन, योजनाओं का लगेगा शिविर; सुरक्षा अलर्ट #CityStates #Varanasi #Bjp #CmYogiAdityanath #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar