Aligarh News: आचार संहिता की धज्जियां, दीवारों पर पोस्टर-बैनर फिर भी कार्रवाई नहीं

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में प्रचार के लिए प्रत्याशियों द्वारा यूनिवर्सिटी की दीवारों और भवनों को पोस्टर-बैनर से पाटने पर कार्रवाई की चेतावनी बेअसर साबित हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने सख्त रुख अपनाते हुए उम्मीदवारी रद्द करने तक की बात कही थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि एक नवंबर को सुबह आठ बजे से उनकी टीम कैंपस का निरीक्षण करेगी। यूनिवर्सिटी की संपत्तियों पर प्रचार सामग्री लगाने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदवारी रद करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद, दीवारों से प्रचार सामग्री नहीं हटाई गई और संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई। चुनाव प्रचार में नियमों की इस अनदेखी से चुनाव आचार संहिता के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news AMU



Aligarh News: आचार संहिता की धज्जियां, दीवारों पर पोस्टर-बैनर फिर भी कार्रवाई नहीं #AligarhNews #AMU #SubahSamachar