Haridwar News: कॉलेज ने छात्रों को बांटे सहायता चेक

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में पात्र छात्रों को सहायता चेक वितरित किए गए। प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयां किसी भी छात्र की प्रगति में बाधक नहीं बननी चाहिए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन प्रतिवर्ष जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देता है। प्राचार्य ने छात्रों से मिली सहायता का सदुपयोग कर पढ़ाई पर ध्यान देने का आह्वान किया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को ये चेक प्रदान किए गए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विनय थपलियाल, शिव कुमार चौहान, मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा और कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे। मा.सि.रि.

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 14:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: कॉलेज ने छात्रों को बांटे सहायता चेक #CollegeDistributesFinancialAidChecksToStudents #SubahSamachar