Good Health: बिना जिम गए भी हार्ट-किडनी को रख सकते हैं हेल्दी, जानिए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की स्मार्ट सलाह
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ-पौष्टिक आहार का सेवन और नियमित व्यायाम को सबसे जरूरी अभ्यास माना जाता है। हालांकि ऑफिस में काम के प्रेशर, घर की जिम्मेदारियों के दबाव में ज्यादातर लोगों के लिए रोजाना जिम के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अब सवाल ये है कि ऐसे लोग खुद को कैसे हेल्दी रखें स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आधुनिक जीवनशैली के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधि लगातार कम होती जा रही है। इससे डायबिटीज, हृदय रोग और किडनी की बीमारी जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कम उम्र में ही मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ गया है, जो सीधे तौर पर किडनी, हार्ट और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाली मानी जाती है। अगर आप भी रोजाना जिम या व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने ऐसे लोगों के लिए आसान और स्मार्ट तरीके बताए हैं जिनकी मदद से आप सेहत में विशेष सुधार कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 13:58 IST
Good Health: बिना जिम गए भी हार्ट-किडनी को रख सकते हैं हेल्दी, जानिए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की स्मार्ट सलाह #HealthFitness #National #SubahSamachar
