Alert: अस्थमा का शिकार हैं तो हो जाइए सावधान, इन दिनों जरा सी भी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी मुसीबत

अस्थमा, सांस की एक गंभीर समस्या है जिसका खतरा काफी तेजी से बढ़ा है, कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हैं सांस की समस्याओं को आमतौर पर बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था हालांकि बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। खराब जीवनशैली के साथ बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धूम्रपान जैसी आदतें फेफड़ों की सेहत पर गंभीरअसर डाल रही हैं। देशभर में अब तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि मार्च 2026 रहा इतिहास का चौथा सबसे गर्म मार्च रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं बढ़ती गर्मी पहले से ही क्रॉनिक बीमारियों के शिकार लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। खासतौर पर जिन्हें अस्थमा या सांसों की समस्या है उन्हें पहले से अलर्ट हो जाना चाहिए। मार्च-अप्रैल के महीने में ही तापमान 35 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alert: अस्थमा का शिकार हैं तो हो जाइए सावधान, इन दिनों जरा सी भी लापरवाही बढ़ा सकती है आपकी मुसीबत #HealthFitness #National #SummerAsthmaSymptoms #AsthmaSymptoms #SummerHeatAndAsthma #AsthmaRisk #अस्थमाकाजोखिम #अस्थमाक्योंट्रिगरहोताहै #अस्थमाकेजोखिम #SubahSamachar