हेल्थ अलर्ट: इन गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत होते हैं बेहद सामान्य, पर इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
जिस तरह से हमारी दिनचर्या-खानपान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसने कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा दिया है। लिहाजा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज औरदिल की बीमारियां, जो पहले बुजुर्गोंकी बीमारी मानी जाती थी, वह अब कम उम्र वालों को भी अपना शिकार बनाती जा रही हैं। बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए डॉक्टर सभी लोगों को 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराते रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टर कहते हैं, शरीर में बीमारी शुरू होने पर हमेशा तेज दर्द, बुखार या कोई बड़ा बदलाव दिखाई दे, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं और शुरुआत में उनके संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग इनपर ध्यान तक नहीं देते। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुरुआत में हल्के लक्षणों को अनदेखा करना आगे चलकर बड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए उन बीमारियों के बारे में जान लेते हैं जो जिनके शुरुआती संकेत बहुत सामान्य से लगते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 17:31 IST
हेल्थ अलर्ट: इन गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत होते हैं बेहद सामान्य, पर इग्नोर करना पड़ सकता है भारी #HealthFitness #National #EarlyDiseaseSymptoms #HiddenDiseaseSigns #SilentDiseases #बीमारीकेशुरुआतीसंकेत #हाईब्लडप्रेशरकेलक्षण #डायबिटीजकेशुरुआतीलक्षण #फैटीलिवर #SubahSamachar
