Gurugram News: सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन अनिवार्य
गुरुग्राम। हरियाणा के शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने गुरुग्राम की खराब वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी ए क्यू एम) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। ढेसी ने निर्माण स्थलों के ऑनलाइन पंजीकरण और वायु गुणवत्ता मापक यंत्र लगाने के निर्देश दिए। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पांच यांत्रिक सफाई मशीनें किराए पर लेगा। ढेसी आज गुरुग्राम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 14वीं जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Gurugram News: सीएक्यूएम के निर्देशों का पालन अनिवार्य #ComplianceWithCAQMDirectivesIsMandatory. #SubahSamachar
