कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने तोड़ी प्रदेश की आर्थिक रीढ़ : परमार

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ रहा है। झूठी गारंटियों और कर्ज के बोझ ने हिमाचल की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की हालिया प्रेजेंटेशन ने सरकार के सुधारों के दावों की पोल खोल दी है और यह सरकार के खिलाफ एक सरकारी चार्जशीट है।यह जारी बयान में परमार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार 8,500 करोड़ रुपये का वेतन-पेंशन एरियर और 5,000 करोड़ रुपये का डीए देने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की 2,000 करोड़ की देनदारियां अगले साल पर टाल दी गई हैं और सरकार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए मैचिंग ग्रांट देने की क्षमता भी खो चुकी है।भाजपा नेता ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ का घाटा तय है। सरकार 10,000 करोड़ का नया कर्ज ले सकती है, जबकि पुराने कर्ज की अदायगी के लिए ही 13,000 करोड़ की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी गारंटियों और गैर-जिम्मेदार फैसलों के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसका जवाब जनता समय आने पर देगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने तोड़ी प्रदेश की आर्थिक रीढ़ : परमार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar