लखनऊ: शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, संविदाकर्मी की मौत; खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बा में बृहस्पतिवार शाम बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शटडाउन लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। वह खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, तभी कथित तौर पर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा। राजेश भावाखेड़ा का निवासी था। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि राजेश ने मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया था। इसके बावजूद लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी जान चली गई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, संविदाकर्मी की मौत; खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #MohanlalganjAccident #ElectricianDies #11 #000VoltLine #ElectricityDespiteShutdown #SubahSamachar