Pratapgarh : चचेरे भाइयों की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।28 वर्षीय विनोद कुमार हेला और 24 वर्षीय शनि हेला नगर पंचायत लालगोपालगंज में सफाईकर्मी थे। वह रोज की तरह रविवार शाम ड्यूटी के बाद साथ घर के लिए निकले थे। कुछ देर बाद मानिकपुर के लाटतारा के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान विनोद के रूप में की। पुलिस ने इसे हादसा बताया है, लेकिन साथ निकला शनि लापता था। तलाश के दौरान उसका शव सीएचसी कुंडा में मिला, जिस पर गहरे चोट के निशान थे और उसे वहां कौन लाया, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका।दोनों साथ निकले, फिर अलग-अलग जगह शव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:05 IST
Pratapgarh : चचेरे भाइयों की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका #CityStates #Pratapgarh #SubahSamachar
