Covid-19: देश में कोरोना के मामले बढ़ा रहे हैं टेंशन, क्या सर्दी-खांसी होते ही करा लें टेस्ट?

साल 2020-23 के बीच कोरोना महामारी के सबसे कठिन दौर को पीछे छोड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस जरूर ली थी, लेकिन असल में खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। वायरस नए स्ट्रेन्स के साथ लगातार सामने आता रहा है। अब भारत में भी इसके मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के आठ मामले और इससे जुड़ी दो मौतेंसामने आने के बाद यह बीमारी फिर से चर्चा में है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने निगरानी बढ़ा दी है और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा ने भी निगरानी तेज कर दी है। कोरोना के हालिया मामलों को देखते हुए लोगों के मन में भले ही थोड़ी घबराहट हो सकती है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसको लेकर चिंता करने की बात नहीं है। बस सावधानी बरतते रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Covid-19: देश में कोरोना के मामले बढ़ा रहे हैं टेंशन, क्या सर्दी-खांसी होते ही करा लें टेस्ट? #HealthFitness #National #Covid-19India #CoronavirusIndia #CovidSymptoms #NewCovidVariant #CovidCasesIndia #कोरोनावायरस #कोविड-19अपडेट #भारतमेंकोरोना #SubahSamachar