Jammu News: नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, नौ लाख का बैंक बैलेंस फ्रीज
- पंजाब से जुड़े तार, हेरोइन और 63,500 की नकदी पकड़ी - आरोपियों में अमृतसर का अर्शदीप और जम्मू का गाैरव शामिलअमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नरवाल से दो नशा तस्करों को 12.72 ग्राम हेरोइन और 63,500 की नकदी समेत गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अमृतसर (पंजाब) निवासी अर्शदीप है। जांच में पुलिस ने दूसरे आरोपी के बैंक खाते में जमा नौ लाख रुपये फ्रीज करवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार अर्शदीप सिंह से पूछताछ की गई तो कड़ियां नरवाल स्थित राजीव नगर निवासी गौरव तक पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने गाैरव को भी गिरफ्तार कर लिया। नशा तस्करी में उसकी संलिप्तता पाई गई। गौरव के बैंक खातों की जांच की गई तो पता चला कि इनमें करीब नौ लाख रुपये जमा हैं। पुलिस को संदेह है कि यह राशि नशा तस्करी से जुटाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।---------बाहु फोर्ट में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तारजम्मू। पुलिस ने बाहु फोर्ट इलाके में एक युवक को 5.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अरुण मेहरा के रूप में हुई है। बाहु फोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो ----सिटी थाना क्षेत्र में नशा तस्कर गिरफ्तारजम्मू। सिटी थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तालाब खटिका स्थित लखदत्ता बाजार निवासी सौरव सोढ़ी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उससे नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता के बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाला था। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:33 IST
Jammu News: नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, नौ लाख का बैंक बैलेंस फ्रीज #CrimeNews #SubahSamachar
