Sawai Madhopur News: उफनते नाले के साथ बहकर सड़क तक पहुंचे मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण; कुछ देर थमा यातायात

जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों से मगरमच्छ बहकर आबादी और मुख्य मार्ग तक पहुंच गए। बीती रात शेरपुर गांव के पास कुंडेरा-सवाई माधोपुर मार्ग स्थित झरेटी रपट पर एक साथ पांच मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रणथंभौर के जंगल से निकलने वाले झरेटी नाले में तेज बहाव के साथ कई मगरमच्छ बहकर आ गए। बारिश थमने और नाले का जलस्तर घटने के बाद रात के समय पांच मगरमच्छ झरेटी रपट और मुख्य सड़क पर नजर आए। इनमें से चार मगरमच्छ रपट पर बहते पानी में रणथंभौर की ओर से शेरपुर-झरेटी की दिशा में चलते दिखाई दिए, जबकि एक मगरमच्छ मुख्य सड़क पर चहलकदमी करता नजर आया। ये भी पढ़ें:Jaipur News:सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला सड़क पर मगरमच्छों को देखकर कुछ समय के लिए राहगीरों और वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर मगरमच्छों के सड़क पार करने का इंतजार किया। ग्रामीणों के अनुसार रणथंभौर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण अटल सागर, मिश्रदर्रा और आड़ा बालाजी जलाशयों का पानी झरेटी नाले में आने से मगरमच्छ बहकर बाहर निकल आए। जलस्तर कम होने पर वे झरेटी रपट और मुख्य सड़क पर दिखाई दिए। शेरपुर गांव के आसपास मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sawai Madhopur News: उफनते नाले के साथ बहकर सड़क तक पहुंचे मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण; कुछ देर थमा यातायात #CityStates #Rajasthan #SawaiMadhopur #SawaiMadhopurNews #RajasthanNews #RanthamboreNationalPark #RanthamboreCrocodiles #SherpurVillage #JharetiCauseway #KunderaSawaiMadhopurRoad #CrocodilesOnRoad #HeavyRainfall #FloodedStream #SubahSamachar