Rohtak News: कठोर धातुओं की कटिंग होगी आसान, एमएसएमई सेंटर पहुंची मशीन

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के रोहतक स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर में उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। सेंटर में तीन करोड़ रुपये की लागत से एक ताइवानी सीएनसी वायर कट ईडीएम मशीन मंगाई गई है। यह मशीन अब कठोर धातुओं की कटिंग आसान करेगी। यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में कारगर है।एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के सीनियर मैनेजर नरेश कुमार जैन ने बताया कि वायर कट मशीन धातुओं की सटीक कटिंग करती है। यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में सहायक है। यह मशीन विद्यार्थियों और एमएसएमई उद्यमियों के लिए बहुत उपयोगी होगी। यह मशीन सितंबर 2026 के अंत तक अपना कार्य आरंभ कर देगी। सेंटर में 3डी प्रिंटिंग, वैक्यूम हीट ट्रीटमेंट और पीडीएम मशीन जैसी कई अत्याधुनिक मशीनें भी आई हैं। इन मशीनों के प्रयोग से उद्योग ग्राहकों की जरूरत के अनुसार उत्पाद बना सकते हैं। इससे उद्योगों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ताइवान निर्मित यह वायर कट मशीन रोहतक के एमएसएमई उद्योगों को काफी लाभ पहुंचाएगी।जटिल डिजाइन निर्माण में लाभ : उच्चस्तरीय सीएनसी वायर कट ईडीएम मशीन उद्योगों को कई प्रमुख लाभ देती है। यह मशीन अति-सूक्ष्म सटीकता प्रदान करती है। इससे अत्यंत कठोर धातुओं की कटिंग संभव हो पाती है। जटिल डिजाइन निर्माण में भी यह मशीन बहुत उपयोगी है। वायर कट मशीन धातु, तारों और केबलों को सटीक लंबाई में काटने के लिए उपयोग होती है। यह मशीनें मैनुअल, अर्ध-स्वचालित और पूरी तरह स्वचालित प्रकार की होती हैं। 36-एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में रखी वायर कट मशीन । संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 05:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: कठोर धातुओं की कटिंग होगी आसान, एमएसएमई सेंटर पहुंची मशीन #CuttingHardMetalsToBecomeEasier;MachineArrivesAtMSMECenter. #SubahSamachar