Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत से आ रहे साइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

झज्जर। सीताराम गेट पर रहने वाले 66 साल के सुभाष की वीरवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी साइकिल पर खेत से वापस घर आ रहा था। उसकी साइकिल को पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि सुबह 8.50 बजे साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसका भाई सुभाष साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। जब सुभाष सांपला रोड पर जलघर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। सुरेंद्र आनन-फानन में सुभाष को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गया वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम माैके पर पहुंची। पुलिस की मानें तो गाड़ी चालक की पहचान कर ली गई। जिस गाड़ी से टक्कर मारी गई वह टाटा पंच थी। वह गाड़ी ढाकला निवासी एक व्यक्ति की है। पुलिस जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत से आ रहे साइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत #CyclistReturningFromFarmHitByCar #Dies #SubahSamachar