UP: छठवें दिन शुरू हुई सिलिंडर की बुकिंग, गैस एजेंसियों के गोदामों की सुरक्षा बढ़ी; एजेंसी पर भोर से ही भीड़

LPG Crisis: गैस सिलिंडर की कमी के बीच पांच दिनों से डाउन सर्वर के ठीक होने के बाद उपभोक्ताओं की फिर से बुकिंग शुरू हो सकी। इसके बाद प्रक्रिया सामान्य हो सकी। उपभोक्ताओं के साथ ही गैस वितरकों ने भी राहत की सांस ली। पांच दिनों से गैस कंपनियों का सर्वर बार-बार डाउन हो जा रहा था। इसके कारण मोबाइल से बुकिंग नहीं हो पा रही थी। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम और अफवाह की स्थिति बनी हुई थी। इसके कारण लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे। जिले में गैस सिलिंडर की कमी की अफवाहें भी तेजी से फैलने लगी थीं। अफवाहों के चलते कई उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचकर जानकारी लेने लगे, इससे एजेंसियों पर भीड़ उमड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से गैस एजेंसियों पर पुलिस की तैनाती कर दी है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न पैदा हो। गैस वितरकों का कहना है कि जिले में गैस सिलिंडर की कमी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: छठवें दिन शुरू हुई सिलिंडर की बुकिंग, गैस एजेंसियों के गोदामों की सुरक्षा बढ़ी; एजेंसी पर भोर से ही भीड़ #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar