Dalmandi Varanasi: दालमंडी में पोकलैंड मशीन से पांच भवन तोड़े, सुबह सात बजे से शुरू किया गया था ध्वस्तीकरण

Dalmandi Varanasi: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को पांच और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा इन भवनों को पहले ही अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया गया था। सुबह सात बजे शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शाम करीब पांच बजे तक चली। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 150 मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। पूरे अभियान की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की गई। प्रशासन की ओर से रास्तों को बंद कर लगातार लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जाती रही। कार्रवाई में लगभग 100 मजदूरों के साथ छह जेसीबी मशीनें और एक पोकलेन मशीन लगाई गई। जिन भवनों को पहले ध्वस्त किया जा चुका था, उनके मलबे को हटाने का कार्य भी समानांतर रूप से जारी रहा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 23:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dalmandi Varanasi: दालमंडी में पोकलैंड मशीन से पांच भवन तोड़े, सुबह सात बजे से शुरू किया गया था ध्वस्तीकरण #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar