Aligarh News: हरियाणा में हुए सड़क हादसे में दत्ताचोली के युवक की मौत
थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव दत्ताचोली खुर्द निवासी धर्मेंद्र यादव (28) की हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिछले तीन वर्षों से सोनीपत में रहकर ट्रक चालक के रूप में कार्य कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे धर्मेंद्र का ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने पर परिजन सोनीपत के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव में पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक धर्मेंद्र यादव, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के फुफेरे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भी गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
Aligarh News: हरियाणा में हुए सड़क हादसे में दत्ताचोली के युवक की मौत #AligarhNews #YouthDies #SubahSamachar
