UP: बेटी का कत्ल, सर्पदंश दर्शाने के लिए पैरों में सुई चुभोई, गुपचुप किया अंतिम संस्कार; बाप-ताऊ ने इसलिए मारा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। संडीला कोतवाली इलाके के एक गांव में झूठी शान के लिए पिता ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। बेटी रात में चुपचाप घर से चली गई थी और सुबह वापस आई थी। इससे नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को सर्पदंश से जोड़ने के लिए शव के पैरों में सुई भी चुभोई गई। परिजन ने बाग में बेटी का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा निवासी महिला मिथिलेशा ने बताया कि बेटी शुभी (18) तीन जून की रात 12 बजे बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच चार जून की सुबह वह घर आ गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 05:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बेटी का कत्ल, सर्पदंश दर्शाने के लिए पैरों में सुई चुभोई, गुपचुप किया अंतिम संस्कार; बाप-ताऊ ने इसलिए मारा #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #HardoiMurder #SubahSamachar