Panipat News: दयाल सिंह स्कूल ने जीती अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता
पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिताओं में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल का दबदबा देखने को मिला। अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में दयाल सिंह स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवाजी स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शिवाजी स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने खेलों के आयोजन के लिए अपने विद्यालय परिसर व खेल मैदान उपलब्ध कराने वाली सभी शिक्षण संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। एईओ रविंद्र अंतिल ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद जिले के खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और खेल भावना का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। एईईओ करण सिंह पूनिया और एईओ रविंद्र अंतिल ने प्रतियोगिता में सेवाएं दे रहे पीटीआई, डीपीई, फिजिकल लेक्चररों व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा की।प्रतियोगिता के अध्यक्ष व खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा सहित विजेंद्र पूनिया, सुनील मलिक और संदीप भारद्वाज ने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुटे शिक्षकों को सम्मानित किया। डीपीई प्रदीप कादियान के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में डीपीई अनिल वध, रमेश कुमार व कोच विक्रम नेहरा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रदीप कादियान सहित राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र मलिक, कोच तिलक राज, राकेश कादियान, जितेंद्र जागलान, प्रदीप घनघस, संजय सिंह, सुखबीर सिंह, सुदेश राठी, सोनिया सहित अनेक खेल अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। संवादजिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के परिणाम- फुटबॉल अंडर-14 (बालक)स्थान स्कूल प्रथम केआर मंगलम स्कूल पानीपत। द्वितीय डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत। फुटबॉल अंडर-17 (बालक) स्थान स्कूल प्रथम डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत। द्वितीय केआर मंगलम स्कूल, पानीपतफुटबॉल अंडर-19 (बालक) स्थान स्कूल प्रथम दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।द्वितीय बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल पानीपत। हैंडबाल प्रतियोगिता (बालक)आयु वर्ग प्रथम द्वितीय अंडर-14 पानीपत मतलौडा अंडर-17 पानीपत मतलौडा अंडर-19 मतलौडा इसराना हैंडबाल प्रतियोगिता (बालिका)आयु वर्ग प्रथम द्वितीय अंडर-14 मतलौडा इसराना अंडर-17 इसराना मतलौडा अंडर-19 मतलौडा पानीपत एथलेटिक्स लड़कियां अंडर-14 खेल खिलाड़ी स्कूल 100 मी. वाणी द ग्रीन हेरिटेज समालखा 200 मी. वाणी द ग्रीन हेरिटेज समालखा400 मी. प्राची जीएसएसएस वैसर 600 मी. प्राची जीएसएसएस वैसर 800 मी. पलक जीएसएसएस किवाना लंबी कूद चारु आर्य आदर्श स्कूल मतलौडा शॉट-पुट हरकिरत कौर एसजीवी पब्लिक स्कूल उरलाना कलां डिस्कस थ्रो नक्शु गीता स्कूल शेरा ऊंची कूद अवनी न्यू महावटी स्पोर्ट्स स्कूल एथलेटिक्स लड़के अंडर-14 खेल खिलाड़ी स्कूल 100 मी. आदंश छोक्कर पटेल हाई स्कूल पट्टीकल्याणा। 200 मी. आदंश छोक्कर पटेल हाई स्कूल पट्टीकल्याणा। 400 मी. वंश शर्मा राधा कृष्णा स्कूल पानीपत। 600 मी. वंश शर्मा राधा कृष्णा स्कूल पानीपत। 800 मी. विराट सेंट जेवियर स्कूल पानीपत। लंबी कूद नक्श तंवर संस्कृति पब्लिक स्कूल खंडरा शॉट-पुट अनुज सफीदों ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल डिस्कस थ्रो वीरेन दहिया सनराइज पब्लिक स्कूल भालसी ऊंची कूद चिराग जीएसएसएस अहर राजकीय स्कूल सिवाह में जिला स्तरीय फुटबॉल की विजेता टीम, साथ में खेल अधिकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 03:40 IST
Panipat News: दयाल सिंह स्कूल ने जीती अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता #DayalSinghSchoolWinsUnder-19FootballTournament. #SubahSamachar
