बुझ गया इकलौता चिराग: रात में घर से निकले युवक का सुबह नहर में मिला शव, शरीर पर जलने व चोट के मिले निशान

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी किशन (21 वर्ष) मंगलवार की रात को घर से निकला था। बुधवार की सुबह गंगहरा खुर्द नहर के पास उसका शव मिला। शरीर पर जले व चोट के निशान है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पहचान लहंगपुर निवासी सूर्यबली के इकलौते पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र और नहर के पास पड़ा मिला। बुधवार सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार किशन लहंगपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात में वह घर आया था। जिसके बाद वह फिर बाहर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान आंधी-तूफान और बारिश भी हुई। सुबह किशन मृत अवस्था में पाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 12:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुझ गया इकलौता चिराग: रात में घर से निकले युवक का सुबह नहर में मिला शव, शरीर पर जलने व चोट के मिले निशान #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurPolice #MirzapurLatestNews #SubahSamachar