एक माह की बच्ची की मौत: झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, तबीयत खराब होने के चलते उपचार कराने गए थे परिजन

क्षेत्र के करौरा गांव निवासी मजदूर अपनी एक माह की बीमार बच्ची बेबी को उपचार के लिए क्लीनिक पर गया। जहां इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई व उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों झोलाछाप पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर क्लीनिक सील किया और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के गांव करौरा निवासी देवराज ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक साल पहले उनकी शादी सुमन के साथ हुई थी। एक महीने पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने बेबी रखा था। देवराज ने बताया कि बेबी को निमोनिया की दिक्कत थी। दो-तीन दिन से मौसम बदलने के साथ बेबी की तबीयत खराब हो रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक माह की बच्ची की मौत: झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, तबीयत खराब होने के चलते उपचार कराने गए थे परिजन #CityStates #Bulandshahar #CrimeNews #UpPolice #SubahSamachar