नर्सिंग छात्रा की मौत: बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए डाला था दबाव, दवा लेने के डेढ़ घंटे बाद बिगड़ी हालत; पूछताछ
Varanasi News: सारनाथ थाना क्षेत्र में 19 साल की नर्सिंग की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, मामले में पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई, लेकिन हिरासत में लिए गए आरोपी बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में जानकारी दी। जौनपुर निवासी आरोपी ने बताया कि छात्रा उसके लिए खाना लेकर सुबह नौ बजे पहुंची। इसके बाद दोनों ने बातचीत की। तीन महीने की प्रेगनेंट होने की बात पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खाने का दबाव बनाया। छात्रा के इन्कार करने के बाद भी उसने जबरन दवा लेने को कहा। दबाव में आकर छात्रा ने दवा का सेवन किया। ठीक डेढ़ घंटे बाद छात्रा की हालत बिगड़ी असहनीय दर्द और खून निकलने की वजह से घबरा गई। अस्पताल जाने की तैयारी के बीच सीढ़ियों पर अचेत होकर गिरी। आरोपी के मुताबिक उसने गार्ड की मदद से पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 00:03 IST
नर्सिंग छात्रा की मौत: बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए डाला था दबाव, दवा लेने के डेढ़ घंटे बाद बिगड़ी हालत; पूछताछ #CityStates #Ghazipur #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
