Noida News: दनकौर ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा
दनकौर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता, राहगीर परेशानबिलासपुर (संवाद)। कासना-सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित दनकौर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज की हालत जर्जर हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद ब्रिज के ऊपर और प्रवेश द्वार पर बने गहरे गड्ढों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी देवेंद्र शर्मा, महेश भाटी, सोनू वर्मा, सुबे सिंह, प्रताप और बबीता का कहना है कि लंबे समय से ब्रिज पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों ने विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह से मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Noida News: दनकौर ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा #DeepPotholesOnDankaurOverbridge;RiskOfAccidents #SubahSamachar
