सुर्खियां: आज से अयोध्या में दीपोत्सव; हरियाणा में शाह की रैली; ट्रंप ने माना ईरान युद्ध बना हार की वजह
आज गुरुवार, 5नवंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ अमर उजाला केब्लॉग में आपका स्वागत है। आज उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक देखने को मिलेगी, जहां पांच दिनों तक देश-विदेश की संस्कृतियों और भारतीय परंपराओं का अनूठा संगम नजर आएगा। वहीं, अमेरिका की राजनीति में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अहम बयान दिया है। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है और अगले सप्ताह तीनों देशों के बीच बातचीत की संभावना जताई गई है। देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और अनुभवी सैनिकों की भूमिका पर भी बहस तेज है। सियासी मोर्चे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां करनाल में उनकी पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधे जाने की संभावना है। वहीं, राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है, जबकि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और अर्थव्यवस्था को मिलने वाले संभावित लाभ को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। महाराष्ट्र की राजनीति में भी इंडिया ब्लॉक को लेकर नितेश राणे के बयान ने चर्चा तेज कर दी है। उधर, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद चक शूमर ने ईरान संघर्ष और ट्रंप की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 02:36 IST
सुर्खियां: आज से अयोध्या में दीपोत्सव; हरियाणा में शाह की रैली; ट्रंप ने माना ईरान युद्ध बना हार की वजह #IndiaNews #National #AyodhyaDeepotsav #Trump #IranWar #UsMidtermElections #Agnivir #AmitShah #RahulGandhi #Russia-ukraineWar #SubahSamachar
