Dehradun: ओम सिटी में अवैध पिस्टल दिखाने के दौरान चली गोली, एक घायल, आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी गिरफ्तार
ओम सिटी में देर रात गोली चलने से मची सनसनी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फ्लैट में अवैध पिस्टल दिखाने के दौरान गोली चली थी। इसमें एक युवक घायल हो गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिसटीम ने सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के बाद अभियुक्त गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी को ओम सिटी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और हंसराज पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी साथ करते हैं। आरोपी के अनुसार हंसराज ने उसे नया हथियार दिखाने के लिए फ्लैट पर बुलाया था और पिस्टल 65 हजार रुपये में खरीदी गई थी। जांच के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई और हंसराज घायल हो गया। रुद्रप्रयाग में बढ़ा तनाव:नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा जारी, पुलिस और आईटीबीपी तैनात, इंटरनेट बंद आरोपी ने पिस्टल को ओम सिटी के पास झाड़ियों में फेंक दिया जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और बलवे के मामले दर्ज हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:50 IST
Dehradun: ओम सिटी में अवैध पिस्टल दिखाने के दौरान चली गोली, एक घायल, आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी गिरफ्तार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #Crime #GunshotFired #IllegalPistol #DehradunOmCity #Firing #SubahSamachar
