हलवारा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा फिर रद्द: छह दिन में तीसरी बार हुई प्रभावित, दिल्ली जाने वाले 102 यात्री परेशान
हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना यात्रियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी बनता जा रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली-हलवारा-दिल्ली हवाई सेवा फिर रद्द हो गई। छह दिन में तीसरी बार उड़ान रद्द होने से एयरपोर्ट पर 102 यात्री घंटों परेशान रहे। इनमें बड़ी संख्या उन यात्रियों की थी, जिन्होंने दिल्ली से आगे विदेश जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें बुक कर रखी थीं। उड़ान रद्द होने से किसी की विदेश यात्रा प्रभावित हुई तो किसी की पढ़ाई और कारोबार से जुड़े जरूरी कार्यक्रमों पर संकट खड़ा हो गया। शनिवार को दिल्ली से हलवारा आने वाली एयर इंडिया की एआई-481 उड़ान हलवारा फिर नहीं पहुंची। इसी विमान को यहां से यात्रियों को लेकर एआई-482 बनकर दिल्ली वापस जाना था। विमान के नहीं पहुंचने से यह उड़ान रद्द हो गई। नतीजा यह रहा कि सुबह-सुबह बड़ी संख्या में यात्री सामान समेत एयरपोर्ट पहुंचने के बाद खुद को असहाय स्थिति में पाते रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 12, 2026, 07:18 IST
हलवारा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा फिर रद्द: छह दिन में तीसरी बार हुई प्रभावित, दिल्ली जाने वाले 102 यात्री परेशान #CityStates #Ludhiana #Punjab #DelhiHalwaraFlight #HalwaraAirport #SubahSamachar
