दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली छह ने जीता मैच
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 के मैच में पुरानी दिल्ली छह ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली ने अंकित कुमार (86 रन) की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया।जवाब में पुरानी दिल्ली छह को पहली गेंद पर रोहन राणा के रूप में झटका लगा, लेकिन देव लाकड़ा ने 64 और समर्थ सेठ (30) ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। कप्तान अनुज रावत (26 गेंदों में 49) और ललित यादव (17 गेंदों में 30) ने तेज फिनिश करते हुए टीम को 19.4 ओवर में 181 रन तक पहुंचाकर सात विकेट से जीत दिलाई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 15:28 IST
दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली छह ने जीता मैच #DelhiPremierLeague:PuraniDelhi6WonTheMatch #SubahSamachar
