हिमाचल आने वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें फ्लाइट की नई टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई संपर्क फिर से बहाल हो गया है। तकनीकी और परिचालन कारणों से करीब एक महीने से प्रभावित एलायंस एयर की उड़ानें रविवार से दोबारा शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए इस हवाई मार्ग का विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार अब दिल्ली से शिमला और धर्मशाला के बीच उड़ानों का संचालन सुबह के समय होगा। त्योहारी सीजन और विंटर पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले हिमाचल की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एलायंस एयर के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के लिए टिकट उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा अक्तूबर में भी शिमला एयरपोर्ट पर कई दिन उड़ानें रद्द रहने की स्थिति सामने आई थी। अक्तूबर में कई दिन रद्द रही थीं उड़ानें उपलब्ध आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के अनुसार 11, 14, 15 और 17 अक्तूबर को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें प्री-कैंसल या रद्द दर्ज की गई थीं। रविवार सुबह नई दिल्ली से एलायंस एयर का विमान शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से विमान ने सुबह धर्मशाला के लिए उड़ान भरी। धर्मशाला से वापसी के बाद यही विमान शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पहले दिन शिमला हवाई अड्डे पर आगमन की दो उड़ानों के जरिये कुल 23 यात्री पहुंचे। वहीं, प्रस्थान की दो उड़ानों से 28 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। शिमला हवाई अड्डे के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि हवाई सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। दिल्ली से शिमला और धर्मशाला की नई फ्लाइट टाइमिंग एलायंस एयर के विंटर शेड्यूल के अनुसार उड़ानों का नया समय इस प्रकार है:

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 10:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल आने वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें फ्लाइट की नई टाइमिंग #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #DelhiShimlaFlight #ShimlaDelhiFlightSchedule #DelhiShimlaDharamshalaFlight #AllianceAirShimla #ShimlaAirportFlightStatus #HimachalFlightService #DelhiToShimlaFlightTiming #ShimlaDharamshalaFlightSchedule #AllianceAirWinterSchedule #HimachalTourismNews #SubahSamachar