रणजी ट्रॉफी: आयुष बडोनी ने किस मामले में कोहली और गंभीर की सूची में जगह बनाई? झारखंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

आयुष बडोनी ने मंगलवार को लगातार दूसरी प्रथम श्रेणी पारी में दोहरा शतक जड़कर विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में जगह बना ली। उनकी शानदार पारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में मेजबान झारखंड के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस महीने की शुरुआत में गुजरात के खिलाफ 217 रन बनाने वाले बडोनी ने झारखंड के खिलाफ 228 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 515 रन बनाकर घोषित कर दी। सुमित माथुर के साथ की विशाल साझेदारी बडोनी ने सुमित माथुर के साथ छठे विकेट के लिए 334 रन की विशाल साझेदारी की। पारी घोषित किए जाने के समय माथुर ने 253 गेंदों पर नाबाद 150 रन बना लिए थे। इसके जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 131 रन बना लिए थे। उत्कर्ष सिंह 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले बडोनी का औसत 60 रन से अधिक है। लगातार दो प्रथम श्रेणी पारियों में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दिल्ली के दिग्गज कोहली और गंभीर भी शामिल हैं। बडोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बंगाल ने मंगलापुरम में अपनी पहली पारी में 350 रन बनाने के बाद केरल के 35 ओवर में 101 रन पर छह विकेट झटक लिये। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके। पुणे में गुजरात की पहली पारी के 223 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 278 रन बना लिए। सौरभ नवाले ने 95 रन की अहम पारी खेली। गुजरात की ओर से चिंतन गजा और सिद्धार्थ देसाई ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रणजी ट्रॉफी: आयुष बडोनी ने किस मामले में कोहली और गंभीर की सूची में जगह बनाई? झारखंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक #CricketNews #National #DelhiVsJharkhand #RanjiTrophy #AyushBadoni #ViratKohli #GautamGambhir #SubahSamachar