Una News: विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में हुई। इस दो दिवसीय बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों एवं विभागों से पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें हिमाचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य एवं हिमाचल प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य। इन प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त चुनौतियों, आवश्यक सुधारों तथा विद्यार्थियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर संगठन का स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों में अवसंरचना तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar