Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी पर गिरा चीड़ का पेड़, बाल-बाल बचे सवार

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के त्रिलोकपुर जंगल के पास सोमवार को एक टैक्सी पर अचानक सूखा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह टैक्सी मरीज को लेकर भरेड़ी अस्पताल जा रही थी। हादसे के समय टैक्सी में मरीज, चालक और अन्य लोग सवार थे।गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन टैक्सी को काफी नुकसान पहुंचा है। टैक्सी चालक राजेंद्र कुमार बडैहर से मरीज को लेकर अस्पताल जा रहे थे। पेड़ गिरते ही टैक्सी में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हादसे से सभी सहम गए पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मरीज को तुरंत दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलने के बाद वनरक्षक शुभम और वन खंड अधिकारी भरेड़ी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेड़ गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई। वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चीड़ का पेड़ सूख चुका था। इसी कारण वह अचानक गिर गया। मामले की जांच अभी जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 16:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी पर गिरा चीड़ का पेड़, बाल-बाल बचे सवार #DeliberatedOnPreparationsForTheFootMarch #SubahSamachar