Gurugram News: पुरानी सिटी बसों और ई-बसों के रूटों पर हो रहा मंथन
जीएमसीबीएल प्रबंधन द्वारा अधिक से अधिक रूटों पर सिटी बसें चलाने की है योजनानंबर गेम - 40 ई-बसों का चल रहा ट्रायलअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। साइबर सिटी के सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए जीएमसीबीएल प्रबंधन मंथन कर रहा है। प्रबंधन द्वारा पुरानी सिटी बसों व ई-बसों के रूटों को लेकर सूची बनाई जा रही है। संभावना है कि पुरानी सिटी बसों के रूटों में बदलाव करके कई रूटों पर ई-बसें चलाई जाएंगी। अधिकारियों द्वारा ऐसे रूटों पर सिटी बसों के संचालन की योजना है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। शहर के सेक्टर-10 स्थित बस डिपो में नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने के बाद अब जीएमसीबीएल के अधिकारी पुरानी सीएनजी सिटी बसों और नई ई-बसों के रूटों के लिए रेशनेलाइजेशन कर रहा है। पुराने रूटों में आवश्यक बदलाव करके वहां नई ई-बसें संचालित की जाएंगी। वहीं, जिन रूटों पर सिटी बसों के लिए ज्यादा संख्या में सवारियां मिलती हैं, उन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। जीएमसीबीएल प्रबंधन ने 20 से अधिक रूटों पर सर्वे कराया हुआ है, ताकि ई-बसों का संचालित किया जा सके। वर्तमान में करीब 40 ई-बसों को विभिन्न मार्गों पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। हालांकि अभी ई-बसों में सवारियां नहीं बैठाई जा रही हैं। अधिकारियों का उन रूटों पर फोकस है, जहां सिटी बसों का संचालन नहीं होने के कारण काफी संख्या में लोगों को निजी वाहनों के अलावा ऑटो या कैब बुक करनी पड़ती हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते क्षेत्र में फोकस जीएमसीबीएल प्रबंधन का द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टरों व सोसाइटियों पर भी फोकस है। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं। वहीं, जो लोग ऑटो या कैब बुक करके आवागमन करते हैं, उनको ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टरों व सोसाइटियों तक सिटी बसों का संचालन शुरू होगा तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। ----------- सिटी बसों के रूटों की सूची बनाई जा रही है। जिन रूटों पर बसों के लिए ज्यादा सवारियां हैं, उन पर ज्यादा बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सिटी बसों में सफर करने की सुविधा मिल सके। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:08 IST
Gurugram News: पुरानी सिटी बसों और ई-बसों के रूटों पर हो रहा मंथन #DeliberationsUnderwayRegardingRoutesForOldCityBusesAndE-buses #SubahSamachar
