Agra News: डॉक्टरों की पदोन्नति और पोस्टमार्टम से छूट की मांग

आगरा। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने बैठक करते हुए छह सूत्री बिंदुओं पर चर्चा की। इसमें चिकित्सकों को प्रोन्नत करने और पोस्टमार्टम ड्यूटी से छूट देने की मांग की। अध्यक्ष डॉ. नंदन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि पोस्टमार्टम फॉरेंसिक विशेषज्ञों से ही कराया जाए। एसएन मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग भी है। ऐसे में उनकी ही सेवाएं ली जाएं। लंबे समय से लंबित चल रही डॉक्टरों की पदोन्नति भी की जाए। सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा पुख्ता करने और वाहन भत्ता देने की भी मांग की। बैठक में डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: डॉक्टरों की पदोन्नति और पोस्टमार्टम से छूट की मांग #DemandForPromotionOfDoctorsAndExemptionFromConductingPost-mortems #SubahSamachar