Rohtak News: रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को पक्का करने व कब्जा हटवाने की मांग

महम। किशनगढ़ के स्थानीय रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते को पक्का बनाने और किसानों की तरफ से किए गए अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है। स्थानीय लोग कई बार मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा से मार्ग के सुधार की मांग कर चुके हैं।रास्ते के आसपास रहने वाले वजीर ढाका, मंगल सिंह, काला, सुखबीर और नफे का कहना है कि रास्ते के एक तरफ अतिक्रमण होने के कारण यह पूरी तरह उपयोग योग्य नहीं है। अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता 42 फीट चौड़ा बनाया जा सकता है।किसानों का कहना है कि हरियाणा सरकार का कोई भी विभाग इसे पक्का करने में रुचि नहीं दिखा रहा। बारिश के बाद यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। रेलवे विभाग ने अस्थायी रूप से रेल पटरी पर खंभे डालकर मार्ग का उपयोग संभव बनाया लेकिन इसे स्थायी और सुविधा जनक मार्ग नहीं कहा जा सकता। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन या ग्राम पंचायत अतिक्रमण हटाने के बाद इसे इंटरलॉक टाइल्स से पक्का कराए। किशनगढ़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप दहिया ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम ने उनसे प्रस्ताव मांगा था जिसे पास करके भेज दिया गया। हालांकि, अभी तक कोई ग्रांट प्राप्त नहीं हुई है। ग्रांट मिलने के बाद ही यह मार्ग पक्का कराया जाएगा। ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग है कि रेलवे स्टेशन तक आने-जाने का रास्ता सुरक्षित, चौड़ा और सुगम हो ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रास्ते पर रेलवे विभाग द्वारा डाले गए खंभे । संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 01:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को पक्का करने व कब्जा हटवाने की मांग #DemandToPaveTheWayToTheRailwayStationAndRemoveEncroachment #SubahSamachar